बहराइच: चरित्र पर शक में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

बहराइच। छोटी हरैया गांव में शनिवार को चरित्र पर शक को लेकर हो रहे विवाद पर युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया।
विशेश्ववरगंज थाना क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी राम कुबेर अपनी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री के चरित्र पर शक करता था। पत्नी भी पति के गैर औरत से संबंध होने का शक जाहिर करती थी। इसको लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते ​झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया और रामकुबेर ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुल्हाड़ी से वार करते ही सावित्री की गर्दन उसके धड़ से अलग हो गई। घटना स्थल पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोपित को गिरफ्तार कर​ लिया। घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी की हत्या में आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here