लखीमपुर-खीरी। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जनपद के लिए अच्छी खबर आयी है धारावी महाराष्ट्र से आए 9 प्रवासी मजदूर उपचार के बाद स्वस्थ पाए गए हैं, इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब तक 16 पॉजिटिव मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धारावी महाराष्ट्र से आए और तहसील निघासन के ग्राम ढखेरवा नानकार के रहने वाले 9 प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार के लिए कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय बेहजम में भर्ती किया गया था। उक्त 9 प्रवासी कामगारों की जांच पुनः भेजी गई जो नेगेटिव आई है और आज उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जनपद में अब तक कुल 59 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार उपरांत 16 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और वर्तमान में जनपद में कुल 43 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इन सभी का उपचार कोविड-19 लेबल एक चिकित्सालय भेजा में किया जा रहा है।
Advertisement














Prednisone