राजधानी में कोरोना का प्रभाव धीमा हुआ, मरीज और मौत के आंकड़ों में कमी

लखनऊ। राजधानी में कोरोना का प्रभाव धीमा पड़ गया है। पिछले छह दिनों में तीन हजार 234 पॉजिटिव मामले आए। इनके मुकाबले पांच हजार 376 रोगी स्वस्थ हो कर घर लौटे। रोजाना हो रही टेस्टिंग में अब 5.29 फीसदी ही पॉजिटिव रोगी आ रहे हैं। आज से 20 दिन पहले तक यह आंकड़ा 12 फीसदी था।

Advertisement

यानी 10 हजार टेस्टिंग पर अब पांच फीसदी ही कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने से कोरोना संक्रमण का तेजी से हो रहा फैलाव कम करने में मदद मिली है। साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई।

यह कमेटी होम आइसोलेशन मरीजों से नियमित बात करने के साथ उनके ऑक्सीजन का स्तर पता करती रहती है। इससे गंभीर मरीजों की हो रही मौत में भी कमी आई है। अब तक छह लाख 64 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव मरीज संग मौत के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। शनिवार को 478 लोग पॉजिटिव आए। सात मरीजों ने इलाज के साथ दम तोड़ा। 674 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है।नौ हजार से अधिक के नमूने लिएसर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 9,544 लोगों के नमूने लिए हैं। गोमतीनगर निवासी 55 वर्षीय महिला की कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित ठाकुरगंज के 60 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। जौनपुर के 60 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज भी थी।यहां मिले मरीजआलमबाग में 11 संक्रमितकरीब 10 रोज पहले तक आलमबाग में 45 से से 50 मरीज पॉजिटिव आ रहे थे।

अब यह आंकड़ा 11 पर आ गया है। वहीं अलीगंज 22 ,आशियाना 10, इंदिरा नगर 38, ठाकुरगंज 10, तालकटोरा 17, गोमती नगर 36, हजरतगंज 15, मड़ियांव 30, रायबरेली रोड 32, अलीगंज 22, जानकीपुरम 22, महानगर 13, चौक 21, चिनहट 10, विकासनगर 12, गुडम्बा 20 व बाजार खाला में 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here