हाथरस केस की होगी सीबीआई जांच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं। पीड़ित के पिता की मांग पर सीएम योगी ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से ट्वीट कर सीबीआई जांच की जानकारी दी गई है।

Advertisement

इससे पहले राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया। प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बातचीत करीब एक घंटे तक चली। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, परिवार न्यायिक जांच और सुरक्षा चाहता है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा जहां जहां अन्याय होगा वहां जाएंगे और लड़ेंगे। इससे पहले यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों की ही हाथरस जाने की इजाजत दी है।

हालांकि, राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें DND पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। राहुल और प्रियंका गांधी के DND पहुंचने से पहले वहां धारा 144 लगा दी गई थी।

हाथरस कांड की सीबीआई जांच होगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। सीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here